Success Story: हर किसी को भगवान कोई न कोई हुनर जरूर देता है। लेकिन हर किसी के लिए उसे कमाई का जरिया बनाना आसान नहीं होता। कोलकाता के दुर्गापुर की रहने वाली पापिया नट्टा ने अपने हुनर को एक बिजनेस में बदल दिया। कभी स्कूल टीचर रहीं पापिया पिछले लगभग 15 सालों से हाथ से बनी ज्वेलरी बना और बेच रही हैं। 2009 में शुरू हुआ उनका यह सफर आज भी 'पापिया आर्ट एंड क्राफ्ट' के नाम से जारी है।
