Success Story: झारखंड की राजधानी रांची की पूनम 'फेस्टिव सीजन' आते ही 'बिजनेस वुमेन' बन जाती है। अगस्त और सितंबर के महज दो महीनों में वह कोलकाता, दिल्ली और मुंबई से यूनिक डिजाइनर कलेक्शन मंगाकर शहर के एग्जिबिशन और दुर्गा पूजा मेलों में स्टॉल लगाती हैं। उनके कलेक्शन में बॉलीवुड स्टाइल सलवार सूट, डिजाइनर ब्लाउज, हैंडवर्क और सैंडल से लेकर अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा से इंस्पायर्ड फैशन आइटम तक शामिल हैं। खास बात यह है कि 1,500 से 3,000 रुपये की किफायती रेंज में मिलने वाले इन कलेक्शनों की डिमांड इतनी रहती है कि कई आइटम जल्दी आउट ऑफ स्टॉक हो जाते हैं।
सिर्फ दो महीने काम और लाखों की कमाई
'मनीकंट्रोल' से बातचीत में पूनम ने बताया कि वह बस अगस्त और सितंबर के महीने में ही काम करती हैं। उन्होंने बताया कि खासतौर पर कोलकाता, दिल्ली और मुंबई से डिजाइनर क्लॉथ लाती हैं। फिर यहां पर जितने भी एग्जिबिशन और दुर्गा पूजा स्पेशल मेले लगते हैं, उसमें भी अपना स्टॉल लगाती हैं। पूनम के मुताबिक, सिर्फ इन दो महीनों में वह करीब डेढ़ लाख रुपये तक की कमाई कर लेती हैं।
अनुष्का शर्मा स्पेशल सलवार सूट भी
उनके पास ऐसे यूनिक कलेक्शन होते हैं कि कुछ ही देर में सारे के सारे आउट ऑफ स्टॉक हो जाते हैं। हैंडवर्क से लेकर डिजाइनर सैंडल, बॉलीवुड डिजाइनर ब्लाउज से लेकर अनुष्का शर्मा स्पेशल सलवार सूट तक...। इस तरह के यूनिक कलेक्शन होते हैं, जो कहीं और बिल्कुल भी देखने को नहीं मिलते। उन्होंने बताया की मात्र इन दो महीना में ही आराम से डेढ़ लाख तक की कमाई हो जाती है।
पूनम बताती हैं, "यह सीजन सबसे खास होता है वह इसलिए क्योंकि, यहां पर जन्माष्टमी से लेकर रक्षाबंधन, तीज, करवा चौथ, जितिया, दुर्गा पूजा, छठ, दिवाली जैसे तरह-तरह के त्योहार बैक टू बैक आते हैं। ऐसे में महिलाएं पूरे परिवार के साथ शॉपिंग करने निकलते ही है। ऐसे में अगर आप यूनिक और जबरदस्त प्रोडक्ट लाते हैं तो निश्चिततौर पर लोगों को पसंद आएगी।"
पूनम ने आगे कहा कि बॉलीवुड सेलिब्रिटी जो पहनते हैं हम उसका एकदम रिप्लिका लाते हैं। मतलब, आपको लगेगा कि यह एकदम डुप्लीकेट है। जबकि दाम काफी किफायती होता है। सभी कपड़े 1,500 रुपये से 3,000 रुपये के रेंज में हैं। यह ऐसा रेंज होता है कि इसके बीच लोग लगभग एफोर्ड कर ही लेते हैं। चाहें अनुष्का शर्मा सलवार सूट हो या आलिया भट्ट आफ शोल्डर ब्लाउज या फिर प्रियंका चोपड़ा स्टाइल स्पेशल दुपट्टा... यहां पर आपको सबकुछ मिल जाएगा।
दूसरी महिलाओं को देखकर आया आइडिया
पूनम बताती हैं, "पहले मैं भी एग्जीबिशन में शॉपिंग करने जाती थी तो मैंने देखा कि महिलाएं एक से बढ़कर एक चीज ला रही हैं। वहां से आइडिया आया कि क्यों ना मैं भी कुछ यूनिक कलेक्शन लाऊं...।" उन्होंने कहा, "मुझे किसी ने कहा कि आप कोलकाता, दिल्ली या सूरत जाइए। वहां पर कलेक्शन काफी सस्ते में और अच्छे मिलते हैं। फिर मैंने तीनों जगह का भ्रमण किया और अब आलम यह है कि अब मैं अपने तरीके से डिजाइन करती हूं। वहां के कारीगर हूं ब हू बना देते हैं, तो हम अब कस्टमाइज भी करते हैं।"
(रांची से शिखा श्रेया की रिपोर्ट)