Get App

गन्ने की नई किस्म CoS.23232 की भारी डिमांड, 5 मिनट में खत्म हुआ पूरा स्टॉक; जानें क्यों है खास

उत्तर प्रदेश में गन्ने की नई किस्म CoS.23232 की मांग बढ़ गई है। बुकिंग खुलने के 5 मिनट में 2 लाख बड्स का स्टॉक खत्म हो गया। इसे Co.0238 का संभावित विकल्प माना जा रहा है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 12, 2026 पर 8:22 AM
गन्ने की नई किस्म CoS.23232 की भारी डिमांड, 5 मिनट में खत्म हुआ पूरा स्टॉक; जानें क्यों है खास
गन्ने की नई किस्म CoS.23232 की यूपी के किसानों में बढ़ी मांग, ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने के 5 मिनट में 2 लाख बड्स का स्टॉक खत्म।

लखनऊ : PTI के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों में इन दिनों गन्ने की नई किस्म CoS.23232 को लेकर जबरदस्त उत्साह है। बुकिंग शुरू होने के महज पांच मिनट के भीतर ही इसका पूरा शुरुआती स्टॉक बुक हो गया, जिससे बड़ी संख्या में किसान बीज हासिल करने से चूक गए। इस नई किस्म को उत्तर प्रदेश की लोकप्रिय गन्ना किस्म Co.0238 के संभावित विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।

5 मिनट में 2 लाख Buds खत्म, क्यों मची लूट?

उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद (UPCSR) ने 9 अक्टूबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस नई वैरायटी की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की थी। परिषद ने सिर्फ 2 लाख single buds बुकिंग के लिए रखे थे। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अरविंद कुमार के मुताबिक, बुकिंग खुलते ही 5 मिनट के अंदर पूरा स्टॉक बुक हो गया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसानों में इस वैरायटी को लेकर कितनी डिमांड है।

CoS.23232 में ऐसा क्या है खास?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें