Get App

सूरत के मशहूर बिल्डर तुषार घेलानी की मौत का रहस्य: लवर पूनम गिरफ्तार, 15 साल का रिश्ता, करोड़ों की संपत्ति और शादी में हंगामे की धमकी!

तुषार की बेटी ने पुलिस को बताया कि उनके पिता और पूनम पिछले 15 सालों से रिलेशनशिप में थे। लेकिन परिवार का आरोप है कि यह रिश्ता धीरे-धीरे जी का जंजाल बन गया। आरोप है कि पूनम ने दबाव बनाकर 'ब्लू पैपिलॉन प्री-प्राइमरी स्कूल' में 50% की हिस्सेदारी ले ली, जबकि उन्होंने एक रुपया भी निवेश नहीं किया था

Shubham Sharmaअपडेटेड Feb 24, 2026 पर 8:04 PM
सूरत के मशहूर बिल्डर तुषार घेलानी की मौत का रहस्य: लवर पूनम गिरफ्तार, 15 साल का रिश्ता, करोड़ों की संपत्ति और शादी में हंगामे की धमकी!
Surat Builder Suicide: सूरत के मशहूर बिल्डर तुषार घेलानी की मौत का रहस्य, लवर पूनम गिरफ्तार

सूरत के जाने-माने बिल्डर तुषार घेलानी की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। इस हाई-प्रोफाइल केस में पुलिस ने उनकी पार्टनर पूनम भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया है। पूनम पर आरोप है कि उन्होंने तुषार को आत्महत्या के लिए मजबूर किया। हीरा नगरी सूरत में एक बड़े बिल्डर की आत्महत्या ने पूरे शहर को सन्न कर दिया है। तुषार घेलानी ने 31 जनवरी 2026 की रात अपनी ही रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी। इलाज के दौरान 5 फरवरी को उनकी मौत हो गई- वही दिन जब उनकी बेटी की शादी होनी थी। अब इस मामले में पुलिस ने उनकी लिव-इन पार्टनर पूनम भदौरिया को दबोच लिया है।

15 साल का प्यार और करोड़ों का 'खेल'

तुषार की बेटी ने पुलिस को बताया कि उनके पिता और पूनम पिछले 15 सालों से रिलेशनशिप में थे। लेकिन परिवार का आरोप है कि यह रिश्ता धीरे-धीरे जी का जंजाल बन गया।

आरोप है कि पूनम ने दबाव बनाकर 'ब्लू पैपिलॉन प्री-प्राइमरी स्कूल' में 50% की हिस्सेदारी ले ली, जबकि उन्होंने एक रुपया भी निवेश नहीं किया था। 2018 से 2024 के बीच पूनम ने सैलरी और दूसरे फायदों के नाम पर करीब 1.37 करोड़ रुपए लिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें