Viral video: 'जाको राखा साइयां..'; 10वीं मंजिल से गिरा बुजुर्ग! 8वें माले पर ग्रिल में फंसा, सूरत में चमत्कार का वीडियो वायरल

Surat viral video: अधिकारियों ने बताया कि 10वीं मंजिल से गिर कर वह व्यक्ति आठवीं मंजिल की खिड़की के बाहर लगी ग्रिल में फंस गया था, जिसके बाद उसे बचा लिया गया। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि नितिन आदिया को बचाव से पहले एक घंटे तक दर्द से कराहते हुए उल्टा लटका रहना पड़ा

अपडेटेड Dec 26, 2025 पर 10:35 AM
Story continues below Advertisement
Surat viral video: 10वीं मंजिल से फिसले बुजुर्ग की काफी से मुश्किल से जान बचाई गई

Surat viral video: गुजरात के सूरत में गुरुवार (25 दिसंबर) को 57 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति 10वीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट में खिड़की के पास सो रहा था, तभी वह अचानक नीचे गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि 10वीं मंजिल से गिर कर वह व्यक्ति आठवीं मंजिल की खिड़की के बाहर लगी ग्रिल में फंस गया था, जिसके बाद उसे बचा लिया गया। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि नितिन आदिया को बचाव से पहले एक घंटे तक दर्द से कराहते हुए उल्टा लटका रहना पड़ा। उनको बचाने के दौरान लोगों ने कई वीडियो बनाए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

गुरुवार सुबह करीब आठ बजे इमरजेंसी कॉल मिलने के बाद जहांगीरपुरा, पालनपुर और अदाजन के दमकल अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि दसवीं मंजिल से रस्सियों और बेल्टों का उपयोग करते हुए समन्वित बचाव अभियान में उस व्यक्ति को आठवीं मंजिल की सामने वाली खिड़की के अंदर सुरक्षित लाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान के बाद आदिया को तुरंत एंबुलेंस से गुरुकृपा अस्पताल ले जाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खिड़की के पास सोते समय बुजुर्ग अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गए। 10वीं मंजिल से गिरने के बाद वे 8वें माले की खिड़की पर जा लटके। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने तत्काल कार्रवाई कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और शख्स को बचाया।


NDTV के मुताबिक, रांदेर जोन में जहांगीराबाद डी-मार्ट के पास 'टाइम गैलेक्सी' बिल्डिंग के ब्लॉक A में यह हादसा हुआ। 10वीं मंजिल पर रहने वाले नितिन भाई आदिया (57) अपने घर की खिड़की के पास सो रहे थे। इसी बीच वह अचानक खिड़की से नीचे गिर गए।

खुशकिस्मती से वह सीधे जमीन पर गिरने के बजाय 8वीं मंजिल पर खिड़की की बाहरी लगी लोहे की ग्रिल और रेलिंग में फंस गए। उनका पैर ग्रिल में बुरी तरह फंस गया। वह हवा में लटके रहे। बाद में मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने तुरंत कार्रवाई कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। फिर बुजुर्ग को सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया।

ये भी पढ़ें- Gurugram Crime: गुरुग्राम के क्लब में बड़ा कांड, शादी का प्रस्ताव ठुकराने के बाद शादीशुदा महिला को मारी गोली

दमकलकर्मियों ने बिल्डिंग के नीचे सुरक्षा जाल बिछाया, ताकि किसी भी इमरजेंसी स्थिति में बुजुर्ग की जान बचाई जा सके। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने 10वीं मंजिल से रस्सी और सुरक्षा बेल्ट की मदद से नितिनभाई को बांधा। फिर उन्हें धीरे-धीरे घर के अंदर खींच लिया। काफी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।