Get App

Suvendu Adhikari PA Murder: 'यह हत्या भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार का बदला है'; चंद्रनाथ रथ की मां का छलका दर्द, कर दी ये मांग

Suvendu Adhikari PA Murder Case: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के महज 48 घंटे बाद ही अपने बेटे को खो देने से सदमे में डूबी चंद्रनाथ रथ की मां ने गुरुवार (7 मई) को दोषियों के लिए उम्रकैद की सजा देने की मांग की। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह हत्या भवानीपुर में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के हाथों ममता बनर्जी की हार का नतीजा थी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 07, 2026 पर 4:27 PM
Suvendu Adhikari PA Murder: 'यह हत्या भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार का बदला है'; चंद्रनाथ रथ की मां का छलका दर्द, कर दी ये मांग
Chandranath Rath Murder Case: सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उनके PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले की जांच सही दिशा में बढ़ रही है

Suvendu Adhikari PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी और निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या किए जाने के एक दिन बाद उनकी दुखी मां फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करारी हार के बाद से ही वह उनके परिवार को निशाना बना रही है।

बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम आने के महज 48 घंटे बाद अपने बेटे की मौत से स्तब्ध रथ की मां ने गुरुवार (7 मई) को दोषियों को उम्रकैद की सजा देने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि यह हत्या भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ ममता बनर्जी की हार का बदला है।

अधिकारी के PA रथ की बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे मध्यमग्राम के डोलतला इलाके में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उनकी गाड़ी को रोककर नजदीक से गोली चलाई और फिर फरार हो गए। रथ की मां ने एक टीवी चैनलों से कहा, "एक मां होने के नाते मैं किसी के लिए मौत की सजा नहीं मांग सकती। लेकिन मैं दोषियों के लिए उम्रकैद की मांग करूंगी।"

शोकाकुल मां ने दावा किया कि यह हत्या भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार का बदला है। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि जब सुवेंदु अधिकारी शांतिपूर्ण मतदान की अपील कर रहे थे, तब तृणमूल सार्वजनिक रूप से कह रही थी कि चार मई के नतीजों के बाद दिल्ली का कोई नेता BJP कार्यकर्ताओं को नहीं बचा पाएगा। उन्होंने आरोप लगाया, "उन्होंने (तृणमूल नेताओं ने) अपनी बात सच साबित कर दी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें