चारों तरफ पहाड़ से घिरा औरमांझी के पास है रांची का गागरी गांव। चारों तरफ हरियाली, खेत, ठंडी हवा और पहाड़ की तलहटी नजारे में चार चांद लगाती है। करोड़पति लोग यहां पर फार्म हाउस बनाना काफी पसंद कर रहे हैं। यहां हर 10 कदम पर एक से बढ़कर एक सुंदर फार्म हाउस हैं। लोग शहर की भागमभाग को छोड़ सुकून के लिए गागरी गांव का रुख करते हैं। यहां की एक और खास बात यह है कि यहां जमीन भी सस्ती है। यहां दो लाख रुपये में एक डिसमिल जमीन मिल सकती है।
