Get App

बुर्के में कांवड़ लेने निकलीं तमन्ना, अमन त्यागी से शादी की मांगी थी मन्नत, प्यार और धार्मिक सद्भाव की अनूठी कहानी

अपनी मन्नत को याद रखते हुए तमन्ना 10 फरवरी को कांवड़ उठाने के लिए हरिद्वार पहुंचीं। वे पूरी श्रद्धा के साथ पैदल यात्रा कर रही हैं और उनका गंतव्य क्षेमनाथ तीर्थ है। तमन्ना आगामी शिवरात्रि के पावन अवसर पर शुभ मुहूर्त में भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपनी यात्रा संपन्न करेंगी

Shubham Sharmaअपडेटेड Feb 14, 2026 पर 8:06 PM
बुर्के में कांवड़ लेने निकलीं तमन्ना, अमन त्यागी से शादी की मांगी थी मन्नत, प्यार और धार्मिक सद्भाव की अनूठी कहानी
Muslim Kanwar: बुर्के में कांवड़ लेने निकलीं तमन्ना, अमन त्यागी से शादी की मांगी थी मन्नत

यह खबर आस्था, प्रेम और धार्मिक सद्भाव की एक अनूठी मिसाल पेश करती है। हरिद्वार से ऋषिकेश जा रही एक ऐसी शिव भक्त चर्चा का विषय बनी हुई है, जो अपनी मन्नत पूरी होने पर भगवान भोलेनाथ को कांवड़ चढ़ाने के लिए चल पैदल चल रही, वो भी बुर्के में, क्योंकि ये महिला मुस्लिम समुदाय से है। इन दिनों तमन्ना मलिक नाम की एक युवती की कहानी हर किसी का ध्यान खींच रही है। मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाली तमन्ना ने अपने प्रेम को पाने के लिए भगवान शिव से जो मन्नत मांगी थी, उसके पूरा होने पर वे आज कांवड़ यात्रा कर रही हैं।

क्या थी मन्नत?

तमन्ना मलिक ने बताया कि वे अमन त्यागी नाम के लड़के से प्रेम करती थीं और उनसे शादी करना चाहती थीं। उनके जीवन में काफी अड़चनें आ रही थीं, जिसके बाद उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर पर माथा टेका।

तमन्ना ने मन्नत मांगी थी- "हे भोलेनाथ, अगर मेरी शादी अमन त्यागी से हो गई, तो मैं हरिद्वार से गंगाजल भरकर कांवड़ लाऊंगी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें