Get App

Tamil Nadu Assembly Election 2026: 1977 के बाद जो कभी नहीं हुआ वो करके दिखाने वाले हैं विजय! तमिलनाडु में ऐसा होगा किसने सोचा था

Tamil Nadu Assembly Election 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की 'द्रविड़' राजनीति को स्तब्ध कर दिया है। सुपरस्टार 'थलपति' विजय की अपनी पार्टी TVK ने चुनावी मैदान में उतरकर वह कर दिखाया है, जो 1977 के बाद से अभी तक कोई नहीं कर पाया।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 04, 2026 पर 2:51 PM
Tamil Nadu Assembly Election 2026: 1977 के बाद जो कभी नहीं हुआ वो करके दिखाने वाले हैं विजय! तमिलनाडु में ऐसा होगा किसने सोचा था
1977 के बाद जो कभी नहीं हुआ वो करके दिखाने वाले हैं विजय!

Tamil Nadu Assembly Election 2026: तमिलनाडु की राजनीति में आज एक ऐसा ऐतिहासिक मोड़ आया है, जिसने पिछले 50 सालों के सियासी समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया है। सुपरस्टार 'थलपति' विजय ने अपनी पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) के साथ चुनावी मैदान में उतरकर वह कर दिखाया है, जो जून 1977 के बाद से अब तक राज्य में कोई भी तीसरा मोर्चा नहीं कर पाया था।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के रुझानों ने राज्य की 'द्रविड़' राजनीति को स्तब्ध कर दिया है। अभिनेता से नेता बने विजय ने अपनी पार्टी TVK के माध्यम से न केवल धमाकेदार चुनावी पदार्पण किया है, बल्कि वह राज्य के नए 'जन नायकन' के रूप में उभर रहे हैं।

1977 के बाद सबसे बड़ा उलटफेर

तमिलनाडु में जून 1977 के बाद से अब तक सत्ता केवल DMK और AIADMK के बीच ही घूमती रही है। हालांकि, विजय के नेतृत्व में TVK इस वर्चस्व को खत्म करने की राह पर है। ताजा रुझानों के अनुसार, TVK 109 सीटों पर आगे चल रही है। बहुमत के 118 के आंकड़े से वह थोड़ी ही दूर है, लेकिन माना जा रहा है कि उसे छोटे दलों का समर्थन मिल सकता है। विजय अब एनटी रामा राव, एमजी रामचंद्रन और जयललिता जैसे महान अभिनेता-नेताओं की श्रेणी में शामिल हो गए हैं, जिनकी फिल्मी लोकप्रियता ने उन्हें सत्ता के शीर्ष तक पहुंचाया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें