Tamil Nadu CM Thalapathy Vijay Oath Ceremony: तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के प्रमुख विजय आज यानी रविवार (10 मई) को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ लेने के बाद थलापति विजय 1967 के बाद DMK और AIADMK खेमों से बाहर के ऐसे पहले नेता बन जाएंगे जो तमिलनाडु का नेतृत्व करेंगे। तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शनिवार (9 मई) को टीवीके प्रमुख विजय को राज्य का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया।
