Get App

Tamil Nadu Election: जानिए कौन हैं तमिलनाडु की राजनीति के नए स्टार विजय

विजय का पूरा नाम जोसफ विजय चंद्रशेखर है। लेकिन, उन्हें लोग विजय के नाम से जानते हैं। वह दक्षिण के सबसे सफल फिल्म स्टार्स में से एक हैं। उनका करियर तीन दशक से ज्यादा लंबा रहा है। वह सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फिल्म स्टार्स में से भी एक हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 04, 2026 पर 12:58 PM
Tamil Nadu Election: जानिए कौन हैं तमिलनाडु की राजनीति के नए स्टार विजय
टीवीके के प्रमुख कई ब्रांड्स का एंडॉर्समेंट करते हैं। उनकी पब्लिक इमेज काफी पावरफुल है।

तमिलनाडु की राजनीति के आकाश में एक नए सितारे का उदय हुआ है। फिल्मों से राजनीति में आए विजय की पार्टी टीवीके राज्य विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आ रही है। यह 100 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। टीवीके ने दशकों से तमिलनाडु की राजनीति पर सबसे असर डालने वाली डीएमके और एआईडीएमके को काफी पीछे छोड़ दिया है। विजय की इस करिश्माई जीत का राज क्या है?

विजय को एक्सपर्ट्स ने गंभीरता से नहीं लिया था

तमिलनाडु की राजनीति के जानकारों ने शुरुआत में विजय की टीवीके को खारिज कर दिया था। राजनीति में उनकी एंट्री को फिल्म से राजनीति में आने के ट्रेंड से जोड़कर देखा गया। इससे पहले एमजी रामचंद्रन और जे जयललिता ने फिल्मों से राजनीति में एंट्री की थी। दोनों ने लंबे समय तक राज्य की राजनीति पर राज किया था। लेकिन, उसके बाद फिल्मों से राजनीति में आए कई लोगों का असफलता का सामना करना पड़ा। कमल हासन इसके उदाहरण हैं।

विजय का नेटवर्थ करीब 600 करोड़ रुपये

सब समाचार

+ और भी पढ़ें