Get App

Tamil Nadu Govt Formation: तमिलनाडु में विजय की TVK को मिला 'हाथ' का साथ, लेकिन कांग्रेस ने रख दी एक शर्त! DMK ने बताया 'विश्वासघात'

Tamil Nadu Election Results: कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई ने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) को सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन दिया है। लेकिन एक शर्त पर: गठबंधन को उन "सांप्रदायिक ताकतों" से दूर रखा जाए जो भारत के संविधान में विश्वास नहीं रखतीं। कांग्रेस ने अपने बयान में किसी भी विरोधी पार्टी का नाम नहीं लिया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 06, 2026 पर 2:04 PM
Tamil Nadu Govt Formation: तमिलनाडु में विजय की TVK को मिला 'हाथ' का साथ, लेकिन कांग्रेस ने रख दी एक शर्त! DMK ने बताया 'विश्वासघात'
Tamil Nadu Election Results: कांग्रेस ने कहा है कि गठबंधन को "सांप्रदायिक ताकतों" से दूर रखा जाए (फोटो- AI)

Tamil Nadu Election Results: कांग्रेस ने बुधवार (6 मई) को आखिरकार थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) को तमिलनाडु में नई सरकार गठन के लिए समर्थन देने की घोषणा कर दी। टीवीके के नेता विजय ने कांग्रेस नेतृत्व से समर्थन का आग्रह किया था। इसके बाद पार्टी आलाकमान ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी को राज्य की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने का निर्देश दिया था। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विजय को समर्थन करने के फैसले पर मुहर लगाई गई। हालांकि, काग्रेस ने इस समर्थन के बदले एक शर्त भी रख दी है।

कांग्रेस ने कहा है कि गठबंधन को उन "सांप्रदायिक ताकतों" से दूर रखा जाए जो भारत के संविधान में विश्वास नहीं रखतीं। हालांकि, कांग्रेस ने अपने बयान में किसी भी विरोधी पार्टी का नाम नहीं लिया। लेकिन TVK के लिए यह 'रेड लाइन' व्यापक रूप से BJP की ओर एक स्पष्ट संकेत मानी गई। तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके को 108 सीटें हासिल हुई हैं। उसे सरकार बनाने के लिए 10 और विधायकों के समर्थन की जरूरत है। कांग्रेस के पांच विधायक निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस अब तक DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा थी।

कांग्रेस के तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडानकर ने एक बयान में कहा, "टीवीके के अध्यक्ष विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से औपचारिक रूप से समर्थन का अनुरोध किया है। तमिलनाडु की जनता, विशेषकर युवाओं ने संवैधानिक सिद्धांतों में विश्वास रखने वाली धर्मनिरपेक्ष, प्रगतिशील और कल्याणकारी सरकार के लिए स्पष्ट, सशक्त और भारी बहुमत से अपना मत व्यक्त किया है। उन्होंने विजय के नेतृत्व वाली तमिलनाडु टीवीके को अगली सरकार बनाने के लिए चुना है।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत में धर्मनिरपेक्ष, प्रगतिशील और कल्याणकारी राजनीति का समर्थन करती है। इसकी संस्थापक राजनीतिक पार्टी है। चोडानकर ने कहा, "तमिलनाडु की जनता के इस जनादेश का सम्मान करना, इसे कायम रखना और इसे मंजिल तक पहुंचाने में सहायता करना हमारा संवैधानिक कर्तव्य है। ऐसे में तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) ने टीवीके को सरकार बनाने के लिए अपना पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें