Tamil Nadu News: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार (29 मार्च) को समयपुरम (समयापुरम) मारिअम्मन मंदिर के सन्नथी स्ट्रीट मंडपम में छत का एक हिस्सा गिरने से एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि मंदिर के छत गिरने से दो अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब भक्त, दर्शन के लिए समयपुरम आए थे। इसी दौरान वे सन्नथी स्ट्रीट पर बने मंडपम में आराम कर रहे थे। खबर है कि जब भक्त सो रहे थे तभी स्ट्रक्चर अचानक से गिर गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
