Get App

न जिम, न कैफे, न सिनेमा... गांव में 1 लाख कमाने वाले इंजीनियर का शहर लौटने का प्लान, जानिए वजह!

एक टेक प्रोफेशनल बेहतर लाइफस्टाइल के लिए ऐसे शहर में शिफ्ट होना चाहता है, जहां जिम, सिनेमा और रेस्तरां जैसी सुविधाएं मिलें। लेकिन 1 लाख रुपये की मासिक सैलरी में से किराया देने और बचत कम होने के डर से वह इस फैसले को लेकर उलझन में है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 02, 2026 पर 12:39 PM
न जिम, न कैफे, न सिनेमा... गांव में 1 लाख कमाने वाले इंजीनियर का शहर लौटने का प्लान, जानिए वजह!

वर्क फ्रॉम होम (WFH) ने लोगों को अपनी पसंद की जगह से काम करने की आजादी दी है। कई लोग शहरों की भागदौड़ छोड़कर गांवों और पहाड़ी इलाकों में रहना पसंद कर रहे हैं। लेकिन गांव में रहकर अच्छी कमाई करने के बाद भी कुछ लोगों को लगता है कि उनकी जिंदगी में मनोरंजन और घूमने-फिरने की कमी है। ऐसा ही एक मामला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का है, जो गांव में रहकर हर महीने 1 लाख रुपये कमाता है। उसे न तो किराया देना पड़ता है और न ही ज्यादा खर्च उठाने पड़ते हैं। अब वह गांव छोड़कर शहर जाने के बारे में सोच रहा है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने Reddit के 'r/developersIndia' पर अपनी परेशानी शेयर करते हुए बताया कि उसके पास करीब एक साल का काम का एक्सपीरियंस है और वह गांव से ही रिमोट नौकरी कर रहा है। यहां रहने से उसे किराया नहीं देना पड़ता और वह अपनी सैलरी का बड़ा हिस्सा बचा लेता है। लेकिन गांव में जिम, सिनेमाघर, कैफे और जोमैटो-स्विगी जैसी सुविधाएं नहीं हैं। ऐसे में वीकेंड पर भी उसके पास घूमने-फिरने या मनोरंजन के लिए कोई खास जगह नहीं होती।

बेहतर लाइफस्टाइल के लिए गांव छोड़ना चाहता है सॉफ्टवेयर इंजीनियर

अब वह अपने गांव से करीब 80 किलोमीटर दूर कोटा जाने की सोच रहा है। वहां उसे जिम, सिनेमा और रेस्तरां जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं। लेकिन शहर में रहने पर किराया और बाकी खर्च बढ़ जाएंगे, जिससे बचत कम होगी। उसे यह भी लगता है कि घर से काम करने की वजह से शहर में भी उसका ज्यादातर समय घर पर ही बीतेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें