Get App

चुनाव से पहले कांग्रेस नेता ने जनता को बांटे पैसे और प्रेशर कुकर, हार के डर से बाद में वापस लिए!

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। भीड़ को हटाने के लिए कुछ लोगों को थोड़ी देर के लिए हिरासत में लिया गया, लेकिन कोई बड़ी झड़प नहीं हुई। पुलिस ने कहा कि हालात काबू में हैं और सभी राजनीतिक दलों से शांति बनाए रखने की अपील की है

Shubham Sharmaअपडेटेड Feb 13, 2026 पर 2:32 PM
चुनाव से पहले कांग्रेस नेता ने जनता को बांटे पैसे और प्रेशर कुकर, हार के डर से बाद में वापस लिए!
Telangana Municipal Election Results 2026: चुनाव से पहले कांग्रेस नेता ने जनता को बांटे पैसे और प्रेशर कुकर, हार के डर से बाद में वापस लिए!

तेलंगाना के आस्वारावपेटा नगरपालिका में, जो राजधानी हैदराबाद से करीब 300 किलोमीटर दूर है, सड़क के बीचों-बीच प्रेशर कुकर रखकर लोगों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध इलाके में बढ़ते राजनीतिक तनाव को दिखाता है। आस्वारावपेटा नगरपालिका के वार्ड10 में आरोप है कि एक कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव के बाद वोटरों से पैसे और प्रेशर कुकर वापस मांगे। कहा जा रहा है कि उसने चुनाव से पहले वोटरों को पैसे और घरेलू सामान बांटा था। लेकिन जब नतीजों में पार्टी को हार मिली, तो उसने सामान लौटाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

गुस्साए लोगों ने विरोध में वे प्रेशर कुकर सड़क पर रख दिए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा, “हमने न पैसे मांगे थे, न कुकर। अब हमें अपमानित क्यों किया जा रहा है?” उन्होंने आरोप लगाया कि उम्मीदवार उन्हें डराने की कोशिश कर रहा है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। भीड़ को हटाने के लिए कुछ लोगों को थोड़ी देर के लिए हिरासत में लिया गया, लेकिन कोई बड़ी झड़प नहीं हुई। पुलिस ने कहा कि हालात काबू में हैं और सभी राजनीतिक दलों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर चुनाव के दौरान किसी ने अपनी इच्छा से कुछ दिया था, तो अब उसे वापस मांगना गलत है। उनका कहना है कि मतदाताओं को बिना डर के अपनी पसंद से वोट देने का अधिकार है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें