Terror attack in Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला! फायरिंग में 3 जवान घायल, इलाके में हाई अलर्ट

Terror attack in Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार (11 नवंबर) दोपहर सुरक्षा बलों पर हमले की घटना सामने आई है। नाका चेकिंग के लिए तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों पर बाइक सवार दो आतंकवादियों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए

अपडेटेड Nov 11, 2026 पर 3:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Terror attack in Kulgam: कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ कैंप पर गोलीबारी की है

Terror attack in Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकी हमले की खबर आ रही है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बुधवार (11 नवंबर) को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कैंप पर हुए आतंकवादी हमले में तीन जवान घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि यह हमला मीर बाजार के पास स्थित कैंप में हुआ। उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। हमलावरों की तलाश में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायल तीन जवानों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अपडेट जारी है...

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।