Get App

Terror attack in Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला! फायरिंग में 3 जवान घायल, इलाके में हाई अलर्ट

Terror attack in Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार (11 नवंबर) दोपहर सुरक्षा बलों पर हमले की घटना सामने आई है। नाका चेकिंग के लिए तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों पर बाइक सवार दो आतंकवादियों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 11, 2026 पर 3:41 PM
Terror attack in Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला! फायरिंग में 3 जवान घायल, इलाके में हाई अलर्ट
Terror attack in Kulgam: कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ कैंप पर गोलीबारी की है

Terror attack in Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकी हमले की खबर आ रही है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बुधवार (11 नवंबर) को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कैंप पर हुए आतंकवादी हमले में तीन जवान घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि यह हमला मीर बाजार के पास स्थित कैंप में हुआ। उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। हमलावरों की तलाश में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायल तीन जवानों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। न्यूज 18 के मुताबिक, घटना बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे की है। कुलगाम जिले में नाका चेकिंग अभियान के तहत सीआरपीएफ के जवान तैनात थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो अज्ञात हमलावरों ने सुरक्षा कर्मियों पर गोलियां चला दीं।

फायरिंग कर भाग गए आतंकी

फायरिंग के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। सीआरपीएफ के मुताबिक, हमले में घायल दोनों जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें