Get App

भारत में बड़े आतंकवादी हमले की साजिश नाकाम! तमिलनाडु से 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान और बांग्लादेश से निकला कनेक्शन

Terror Attack In India: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेशी आतंकवादी संगठनों की मदद से एक बड़ी आतंकवादी साजिश रचने के आरोप में तमिलनाडु से 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस सभी संदिग्धों को तमिलनाडु से राजधानी ला रही है। गिरफ्तार संदिग्धों में एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Feb 22, 2026 पर 10:32 AM
भारत में बड़े आतंकवादी हमले की साजिश नाकाम! तमिलनाडु से 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान और बांग्लादेश से निकला कनेक्शन
Terror Attack In India: संदिग्ध आतंकियों के पास से दर्जनों मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं

Terror Attack In India: भारतीय सुरक्षा सिक्योरिटी एजेंसियों ने कथित तौर पर देश में बड़े आतंकी हमले की साज़िश रचने के आरोप में तमिलनाडु से छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारियों ने आरोपियों का पाकिस्तान और बांग्लादेश में मौजूद आतंकियों के साथ संदिग्ध लिंक होने की ओर इशारा किया है। ये गिरफ्तारियां तमिलनाडु में एक जॉइंट इंटेलिजेंस-बेस्ड ऑपरेशन के दौरान की गई।

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने तमिलनाडु के कई जगहों पर छापेमारी की है। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कथित आतंकी हमले की साजिश को अंजाम देने से पहले ही संदिग्धों को पकड़ लिया। उनके पास से दर्जनों मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबात, उमर, मोहम्मद लिटन, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल को राजधानी लाया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस ने रविवार सुबह न्यूज एजेंसी ANI को बताया, "पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेशी आतंकवादी संगठनों की मदद से एक बड़ी आतंकवादी साजिश रचने के आरोप में तमिलनाडु से छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस सभी संदिग्धों को तमिलनाडु से दिल्ली ला रही है। गिरफ्तार संदिग्धों में एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है। उनके पास से दर्जनों मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।"

आरोपियों की हुई पहचान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें