Credit Cards

Tesla Model Y: टेस्ला की भारत में एंट्री, जानिए दूसरी ग्लोबल EV कंपनियों के मुकाबले भारत में क्या है टेस्ला की स्थिति

Tesla Mumbai showroom : आज मुंबई में टेस्ला का पहला शोरूम खुलेगा। मुंबई के BKC में एक्सपीरियंस सेंटर खुलेगा। कंपनी भारतीय ग्राहकों के लिए बिक्री शुरू कर सकती है। भारत में बिक्री के लिए चीन और जर्मनी से टेस्ला का गाड़ियां इपोर्ट की जा सकती हैं। भारत EVs इंपोर्ट पर करीब 70 फीसदी ड्यूटी लगाता है

अपडेटेड Jul 15, 2025 पर 1:55 PM
Story continues below Advertisement
भारत में ग्लोबल EV प्लेयर की स्थिति पर नजर डालें तो Tesla, VinFast और Kia अपने प्रोडक्ट भारत में उतार रही हैं। टेस्ला मॉडल Y से पर्दा उठा सकती है। वियतनाम की VinFast की गाड़ियां VF6 और VF7 भी रेस में है

Tesla Mumbai showroom : लंबे इंतजार के बाद टेस्ला भारत में अपना डेब्यू करने जा रही है। आज टेस्ला भारत में अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर शुरू करेगी। ये एक्सपीरियंस सेंटर मुंबई के BKC में मेकर मैकेसिटी मॉल (maker maxity mall) में खुलेगा। अब आप टेस्ला कारों की टेस्ट ड्राइव और बुकिंग कर पाएंगे। टेस्ला भारत में मॉडल 3 और मॉडल Y लॉन्च करेगी। दिल्ली में भी जल्द ही इसका दूसरा सेंटर खुलेगा।

भारत में टेस्ला की एंट्री

आज मुंबई में टेस्ला का पहला शोरूम खुलेगा। मुंबई के BKC में एक्सपीरियंस सेंटर खुलेगा। कंपनी भारतीय ग्राहकों के लिए बिक्री शुरू कर सकती है। भारत में बिक्री के लिए चीन और जर्मनी से टेस्ला का गाड़ियां इपोर्ट की जा सकती हैं। भारत EVs इंपोर्ट पर करीब 70 फीसदी ड्यूटी लगाता है। चीन और यूरोप के बाजार में टेस्ला की बिक्री घटी है। ऐसे में टेस्ला भारत पर फोकस कर रही है।


टेस्ला से क्या हैं उम्मीदें?

मॉडल Y SUVs की अगस्त अंत से डिलीवरी संभव है। चीन और US से करीब 1 लाख डॉलर कीमत की गाड़ियां और कंपोनेंट इंपोर्ट किए गए हैं। टेस्ला के मॉडल Y SUVs की कीमत 32,500 डॉलर संभव है। मॉडल Y SUVs के लॉन्ग रेंज मॉडल की कीमत 46,000 डॉलर संभव है। टेस्ला का मॉडल Y दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक व्हीकल है। मॉडल Y के दो वैरिएंट हैं। ये हैं RWD और AWD।

भारत में ग्लोबल EV प्लेयर

भारत में ग्लोबल EV प्लेयर की स्थिति पर नजर डालें तो Tesla, VinFast और Kia अपने प्रोडक्ट भारत में उतार रही हैं। टेस्ला मॉडल Y से पर्दा उठा सकती है। वियतनाम की VinFast की गाड़ियां VF6 और VF7 भी रेस में है। VF6 की कीमत 25 लाख तो VF7 की 50 लाख रुपए रहना संभव है।

VinFast ने 27 शहरों में 32 डीलर्सशिप के लिए करार किया है। दक्षिण कोरिया की Kia की Carens Clavis EV के लिए भी इंतजार खत्म हो सकता है। Carens Clavis EV की कीमत 19-20 लाख रुपए रहना संभव है। भारत में EV बाजार तेज रफ्तार में है। जून में EV पैसेंजर कार का हिस्सा सालाना आधार पर 2.5 फीसदी से बढ़कर 4.4 फीसदी पर रहा है।

 

बेंटले ने अपने ऑल-इलेक्ट्रिक कार EXP 15 से उठाया पर्दा, लुक ऐसा की जैसे सपनों वाली हो कार!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।