Thailand-Cambodia Border Dispute 2025: थाई और कंबोडियाई सेनाओं के बीच हुई भीषण झड़पों के बाद थाईलैंड में भारतीय दूतावास ने यहां रह रहे भारत के नागरिकों के लिए शुक्रवार (25 जुलाई) को एक एडवाइजरी जारी की। इसमें भारतीयों से थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर जारी हिंसा के बीच सात प्रांतों की यात्रा करने से बचने की अपील की है। थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर गुरुवार (24 जुलाई) को शुरू हुई झड़पों में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं।