Bahadurgarh Gangrape Case: एक 42 साल की महिला के साथ सोमवार को बहादुरगढ़ में एक सुनसान सड़क किनारे ढाबे पर कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने उस बस का पीछा किया, जिसमें महिला सफर कर रही थी। इस मामले में पांच आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
