Weather Update: देश के समुद्री क्षेत्रों में एक बार फिर मौसमी हलचल काफी तेज हो गई है। बंगाल की खाड़ी और दक्षिण भारतीय प्रायद्वीप के ऊपर कई एक्टिव मौसमी सिस्टम की वजह से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा और विस्तृत मौसम बुलेटिन के मुताबिक तमिलनाडु तट के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र (Low-Pressure Area) बना हुआ है। इसके प्रभाव से दक्षिण भारत के कई राज्यों में आगामी 27 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
