Get App

Dwarka Road Accident: ‘ये एक्सीडेंट नहीं, अपराध है’, द्वारका हादसे में मारे गए बेटे की मां ने की न्याय की मांग

Dwarka Road Accident: दिल्ली के द्वारका में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले 23 वर्षीय साहिल धनेशरा की मां, इन्ना मकान ने अपने बेटे की मोटरसाइकिल से टकराने वाली एसयूवी के कथित नाबालिग चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 17, 2026 पर 10:55 AM
Dwarka Road Accident: ‘ये एक्सीडेंट नहीं, अपराध है’, द्वारका हादसे में मारे गए बेटे की मां ने की न्याय की मांग
‘ये एक्सीडेंट नहीं, अपराध है’, द्वारका हादसे में मारे गए बेटे की मां ने की न्याय की मांग

Dwarka Road Accident: दिल्ली के द्वारका में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले 23 वर्षीय साहिल धनेशरा की मां, इन्ना मकान ने अपने बेटे की मोटरसाइकिल से टकराने वाली एसयूवी के कथित नाबालिग चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। उन्होंने इस घटना को महज एक दुर्घटना नहीं बल्कि एक “आपराधिक कृत्य” बताया है।

ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मेरा बेटा 3 फरवरी को ऑफिस जा रहा था। वह (स्कॉर्पियो चालक) अपनी बहन के साथ अपनी स्कॉर्पियो पर फनी रील बनाने निकला था। रील में स्कॉर्पियो की रफ्तार साफ दिख रही है। वह (स्कॉर्पियो चालक) गलत लेन में गाड़ी चला रहा था और बस के ठीक सामने आकर स्टंट किया। मेरे बेटे ने दाईं ओर देखा कि क्या जगह है, क्योंकि बस के बाईं ओर एक ई-रिक्शा खड़ी थी। स्कॉर्पियो मोटरसाइकिल से टकराई और सड़क किनारे खड़ी एक कार को भी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भी स्कॉर्पियो चालक ने ब्रेक नहीं लगाई। इस दुर्घटना में एक कैब ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।”

“यह एक आपराधिक कृत्य है। कुछ लोग सोचते हैं कि उनके माता-पिता अमीर हैं, इसलिए वे सड़क पर कुछ भी कर सकते हैं; यह एक आपराधिक मानसिकता है। यह महज एक दुर्घटना नहीं है। मेरे बेटे की मौत उनके मौज-मस्ती के चक्कर में हुई।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें