Get App

Tiger Shroff Firing Incident: सलमान खान से लेकर कपिल शर्मा और AP Dhillon तक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर आए ये 8 सितारे

Tiger Shroff Firing Incident: मुंबई के जुहू इलाके में रविवार (18 अक्टूबर) शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी की। अभिनेता को हल्की चोट आई है। इस मामले की जांच के लिए 15 टीम गठित की गई हैं। पुलिस ने बताया कि इस घटना में श्रॉफ का ड्राइवर और एक ऑटो चालक घायल हुए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 19, 2026 पर 9:34 AM
Tiger Shroff Firing Incident: सलमान खान से लेकर कपिल शर्मा और AP Dhillon तक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर आए ये 8 सितारे
Tiger Shroff Firing Incident: बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कई चर्चित चेहरों को लॉरेंस बिश्नोई गैंगकी ओर से धमकियां मिल चुकी हैं

Tiger Shroff Firing Incident: मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर की गई फायरिंग की घटना के बाद एक बार फिर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके खूंखार गैंग का नाम चर्चा में है। इस घटना ने फिल्मी सितारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले भी बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कई चर्चित चेहरों को कथित तौर पर इस गिरोह की ओर से धमकियां मिल चुकी हैं। कुछ मामलों में फायरिंग की घटनाएं भी हुईं, तो कुछ में फिरौती की मांग और जान से मारने की धमकी दी गई। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही टाइगर श्रॉफ पर भी हमले की जिम्मेदारी ली है।

फायरिंग की घटना के बाद एक कथित ऑडियो संदेश भी सामने आया। इस मैसेज में अनिल पंडित नाम से अपनी पहचान बताने वाले एक शख्स और हरमन संधू ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। मैसेज में सुपरस्टार सलमान खान से जुड़े बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को भी धमकी दिए जाने की बात कही गई है।

टाइगर से पहले सलमान खान से लेकर पंजाबी गायक एपी ढिल्लों तक, कई चर्चित हस्तियों के मामले सुर्खियों में रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही आठ चर्चित नामों और उनसे जुड़े मामलों के बारे में:-

1. सलमान खान: गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई थी फायरिंग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें