मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियो ने टाइगर को निशाना बनाकर सात राउंड फायरिंग की थी। वहीं इस हमले में एक्टर बाल-बाल बचे हैं, लेकिन उनके दाहिने हाथ पर बारूद से झुलसने के निशान हैं। इस दौरान उनके ड्राइवर फिरदौस और एक ऑटो रिक्शा चालक उमेश कुमार चौहान भी घायल हो हुए। वहीं उमेश कुमार चौहान का अस्पताल में अभी इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक अभी उनकी हालत स्थिर है। आइए जानते हैं कौन है उमेश कुमार चौहान
