Get App

जुहू में फायरिंग के दौरान बारूद से झुलसा टाइगर श्रॉफ का हाथ, एकनाथ शिंदे ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

Tiger Shroff Attack: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को अभिनेता टाइगर श्रॉफ से उनके घर पर मुलाकात की। उन्होंने बताया कि मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना के दौरान टाइगर श्रॉफ के दाहिने हाथ पर बारूद से जलने के निशान आए हैं।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Oct 19, 2026 पर 7:53 AM
जुहू में फायरिंग के दौरान बारूद से झुलसा टाइगर श्रॉफ का हाथ, एकनाथ शिंदे ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा
जुहू में फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ से मिले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे

Tiger Shroff Attack: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को अभिनेता टाइगर श्रॉफ से उनके घर पर मुलाकात की। उन्होंने बताया कि मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना के दौरान टाइगर श्रॉफ के दाहिने हाथ पर बारूद से जलने के निशान आए हैं। हालांकि, उन्होंने इस घटना को गंभीर बताया है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। शिंदे ने चेतावनी दी कि मुंबई में किसी भी गैंग या व्यक्ति को फिर से गैंगवार शुरू करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

डिप्टी सीएम ने बताया कि रविवार शाम को एक फुटबॉल मैच खेलने के बाद जब टाइगर श्रॉफ अपनी BMW कार से निकल रहे थे, तो उन पर पांच राउंड फायरिंग की गई। हालांकि, अभिनेता को गोली नहीं लगी, लेकिन इस घटना में उनके ड्राइवर फिरदौस और एक ऑटो-रिक्शा चालक घायल हो गए।

वहीं टाइगर से मिलने के बाद, शिंदे ने बताया कि अभिनेता के दाहिने हाथ में चोट आई है, जो फायरिंग के दौरान बारूद से जल गया था। उन्होंने आगे कहा कि अभिनेता का परिवार और उनकी मां अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई लड़ाई या दुश्मनी नहीं है।

डिप्टी सीएम ने टाइगर श्रॉफ के परिवार को दिलाया भरोसा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें