Tirumala Temple News: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति के विश्व प्रसिद्ध तिरुमाला मंदिर को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार (21 मार्च) को कहा कि तिरुमाला मंदिर में केवल हिंदुओं को ही नियुक्त किया जाना चाहिए। नायडू ने शुक्रवार को श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। नायडू ने सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर अपने परिवार के साथ श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए। दर्शन के बाद नायडू और उनके परिवार के सदस्यों ने तरिगोंडा वेंगामंबा में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।