Get App

मालदा ड्रग केस में TMC नेता गिरफ्तार, हजारों करोड़ के ड्रग कारोबार का आरोप

दरअसल, पुलिस ने TMC नेता एनारुल शेख को कोलकाता के एंटाली इलाके से गिरफ्तार किया है। एनारुल पर आरोप है कि वह राज्य में फैले बड़े ड्रग नेटवर्क का मास्टरमाइंड है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसके गिरोह का संबंध मणिपुर और असम से जुड़े ड्रग सप्लाई रूट से था। वहीं से ड्रग्स बनाने का कच्चा माल लाया जाता था और फिर मालदा और आसपास के इलाकों में 'ब्राउन सुगर' जैसे नशीले पदार्थ तैयार किए जाते थे

Suresh Kumarअपडेटेड Jan 13, 2026 पर 9:03 PM
मालदा ड्रग केस में TMC नेता गिरफ्तार, हजारों करोड़ के ड्रग कारोबार का आरोप
मालदा से टीएमसी नेता हुआ गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही हैं। राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने भी चुनाव की तैयारियां तेज़ कर दी हैं। इसी बीच मालदा ड्रग गिरोह के सरगना एनारुल शेख को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है।

दरअसल, पुलिस ने TMC नेता एनारुल शेख को कोलकाता के एंटाली इलाके से गिरफ्तार किया है। एनारुल पर आरोप है कि वह राज्य में फैले बड़े ड्रग नेटवर्क का मास्टरमाइंड है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसके गिरोह का संबंध मणिपुर और असम से जुड़े ड्रग सप्लाई रूट से था। वहीं से ड्रग्स बनाने का कच्चा माल लाया जाता था और फिर मालदा और आसपास के इलाकों में 'ब्राउन सुगर' जैसे नशीले पदार्थ तैयार किए जाते थे।

पुलिस का दावा है कि इस अवैध कारोबार से एनारुल ने करीब एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। लंबे समय से उसकी तलाश चल रही थी। भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे मालदा के कई इलाकों में लगातार छापेमारी की गई थी। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उन्हीं से मिली जानकारी के आधार पर आखिरकार पुलिस एनारुल तक पहुंच सकी। इस कार्रवाई में एनारुल के चाचा को भी गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी के बाद मामला और ज्यादा राजनीतिक हो गया है, क्योंकि बताया जा रहा है कि एनारुल तृणमूल कांग्रेस के राज्य मंत्री सबीना यास्मीन के करीबी है। बता दे कि सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें एनारुल सबीना यास्मीन को उनके जन्मदिन पर केक खिलाते नजर आ रहा है। इसी फोटो को लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है और सवाल उठा रहा है कि एक ड्रग माफिया की राज्य मंत्री तक इतनी पहुंच कैसे हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें