Get App

बागियों पर सख्त ममता बनर्जी, विधायक संदीपन साहा और रितब्रत बनर्जी को दिखाया TMC से बाहर का रास्ता

अब ममता बनर्जी ने ही अपने दो विधायकों पर सख्त एक्शन लिया है। TMC ने अपने दो विधायकों, रितब्रत बनर्जी और संदीपन साहा को पार्टी से निकाल दिया है। बता दें कि इससे पहले टीएमसी सांसद काकोली घोष ने हाल ही में पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया था

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jun 01, 2026 पर 3:36 PM
बागियों पर सख्त ममता बनर्जी, विधायक संदीपन साहा और रितब्रत बनर्जी को दिखाया TMC से बाहर का रास्ता
विधायक संदीपन साहा और रितब्रत बनर्जी को दिखाया TMC से बाहर का रास्ता

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद टीएमसी के अंदर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक के बाद एक पार्टी को उसके ही नेता छोड़ रहे हैं। वहीं अब ममता बनर्जी ने ही अपने दो विधायकों पर सख्त एक्शन लिया है। TMC ने अपने दो विधायकों, रितब्रत बनर्जी और संदीपन साहा को पार्टी से निकाल दिया है। बता दें कि इससे पहले टीएमसी सांसद काकोली घोष ने हाल ही में पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया था।

जानकारी के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर ये बड़ा कदम उठाया है। यह कदम मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के इस खुलासे के कुछ ही मिनटों बाद उठाया गया, जिसमें उन्होंने बताया था कि इन दोनों विधायकों ने विधानसभा स्पीकर से शिकायत की थी कि उन्होंने विपक्ष के नेता के नाम का प्रस्ताव करने वाले पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए थे। लिखावट मेल नहीं खा रही थी। इसके आधार पर हरे स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई।

टीएमसी के अंदर सबकुछ नहीं चल रहा  ठीक!

सब समाचार

+ और भी पढ़ें