Get App

TMC के ₹1,500 वाले दांव पर BJP कर रही ₹25,000 की प्लानिंग, बंगाल चुनाव से पहले 'मुफ्त सौगातों' को लेकर छिड़ी जंग!

West Bengal Freebies: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में 'Banglar Yuba Sathi' योजना का ऐलान किया है, जिसने बीजेपी को अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर कर दिया है। इस योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को हर महीने ₹1,500 दिए जाएंगे

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Feb 26, 2026 पर 11:45 AM
TMC के ₹1,500 वाले दांव पर BJP कर रही ₹25,000 की प्लानिंग, बंगाल चुनाव से पहले 'मुफ्त सौगातों' को लेकर छिड़ी जंग!
TMC की 'युबा साथी' योजना के जवाब में BJP चुनावी कार्ड खेलने की तैयारी में है

West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, राज्य में सियासी सरगर्मी और 'फ्रीबीज पॉलिटिक्स' चरम पर पहुंच गई है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) की 'युबा साथी' योजना के जवाब में भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा चुनावी कार्ड खेलने की तैयारी में है जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी अपने घोषणापत्र में बेरोजगार युवाओं के लिए भारी-भरकम राशि का वादा कर सकती है, जो ममता सरकार की तुलना में कई गुना अधिक है।

क्या है बीजेपी का मेगा प्लान?

बीजेपी की घोषणापत्र समिति में इस बात पर गंभीर चर्चा चल रही है कि क्या 18 से 35 वर्ष के बेरोजगार युवाओं को ₹25,000 प्रति माह देने का वादा किया जाए। बीजेपी इसे केवल 'बेरोजगारी भत्ता' नहीं कहना चाहती। पार्टी का प्लान है कि इस राशि को प्रोफेशनल ट्रेनिंग से जोड़ा जाए। यानी युवाओं को पहले मुफ्त कौशल प्रशिक्षण लेना होगा, ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें। इसके साथ ही बीजेपी हर साल 20 लाख नई नौकरियों और उत्तर बंगाल में एक नया IIT बनाने का वादा भी कर सकती है।

TMC की 'युबा साथी' योजना का असर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें