October 1 Weather: देश के मैदानी इलाकों से मानसूनी हवाओं की वापसी के बीच दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा पूर्व अनुमान के मुताबिक गुरुवार 1 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग ने केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश, बादलों की गर्जना और तेज तूफानी हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है।
