Get App

Delhi Fire News: दिल्ली के मजलिस पार्क में दर्दनाक हादसा, DMRC क्वार्टर में आग लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, हीटर फटने की आशंका

Delhi Fire News: उत्तरी दिल्ली के मेट्रो पार्क इलाके में स्थित DMRC के क्वार्टर में मंगलवार सुबह आग लगने से एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। DMRC में सहायक सेक्शन इंजीनियर अजय विमल (44), उनकी पत्नी नीलम (43) और उनकी 9 वर्षीय बेटी जानवी 5वीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 07, 2026 पर 7:52 AM
Delhi Fire News: दिल्ली के मजलिस पार्क में दर्दनाक हादसा, DMRC क्वार्टर में आग लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, हीटर फटने की आशंका
दिल्ली के मजलिस पार्क में दर्दनाक हादसा, DMRC क्वार्टर में आग लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, हीटर फटने की आशंका

Delhi Fire News: उत्तरी दिल्ली के मेट्रो पार्क इलाके में स्थित दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के क्वार्टर में मंगलवार सुबह आग लगने से एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। DMRC में सहायक सेक्शन इंजीनियर अजय विमल (44), उनकी पत्नी नीलम (43) और उनकी 9 वर्षीय बेटी जानवी 5वीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए। उनके बेडरूम का दरवाजा अंदर से बंद था।

पड़ोसी रात करीब 2:30 बजे कांच टूटने की आवाज से जाग उठे। अपनी बालकनी से उन्होंने ऊपर वाले फ्लैट से धुआं उठता देखा। वे ऊपर की ओर भागे लेकिन दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण अंदर नहीं जा सके। उन्होंने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।

अधिकारियों का मानना है कि परिवार की नींद में ही दम घुटने से मौत हो गई। तीनों के शव सोने की हालत में मिले और संघर्ष के कोई निशान नहीं थे। पुलिस को शक है कि कमरे में लगे हीटर-ब्लोअर से निकला जहरीला धुआं पहले फैल गया और बाद में वह फट गया, जिससे उनकी जान चली गई।

फायर ब्रिगेड को अंदर जाने के लिए दरवाजे काटने पड़े। कमरे में मौजूद AC, TV और पंखा जैसे बिजली के सामान पिघल गए थे, जिससे आग के सटीक कारणों का पता लगाना मुश्किल हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें