सर्दियों में घूमने का प्लान है, पर भीड़ और महंगे होटलों से बचना चाहते हैं? तो ये खबर आपके लिए ही है।जैसे ही ठंड शुरू होती है, सब शिमला, मनाली और गोवा की तरफ भागते हैं। नतीजा - वहां इतनी भीड़ हो जाती है कि होटल का किराया दोगुना हो जाता है और कई बार तो मनपसंद होटल में जगह ही नहीं मिलती।अगर आप भीड़ से दूर शांति में छुट्टी बिताना चाहते हैं और कम बजट में अच्छे रिसॉर्ट में रहना चाहते हैं, तो कुछ ऑफबीट जगहें आपके लिए बेस्ट हैं। Moneycontrol की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 5 ऐसी जगहें हैं, जहां पीक सीजन में भी प्रीमियम रिसॉर्ट 30-40% तक सस्ते मिल रहे हैं।
