Earthquake News: भूकंप के तेज झटकों से हिला दिल्ली-NCR, 5.9 की रही तीव्रता...डर के मारे घर से निकले लोग

Earthquake News: भूकंप का केंद्र 36.52 डिग्री उत्तर अक्षांश और 71.01 डिग्री पूर्व देशांतर पर स्थित था। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके झटके पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में भी महसूस किए गए।अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान की सीमा के आस-पास भूकंप का केंद्र बताया गया

अपडेटेड Apr 03, 2026 पर 10:52 PM
Story continues below Advertisement
Earthquake News: दिल्ली-NCR के साथ-साथ भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है।

Earthquake News: दिल्ली-NCR के साथ-साथ भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब के साथ-साथ यूपी के नोएडा में भी भूकंप के झटके महसूस किए हैं। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में इस भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। जिससे घाटी में रहने वाले लोगों के बीच कुछ समय के लिए डर का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने बताया कि उन्हें ज़मीन हिलती हुई महसूस हुई।

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, यह भूकंप लगभग 175 किलोमीटर की गहराई में आया था। यह जानकारी ‘कश्मीर वेदर’ के जरिए साझा की गई। भूकंप का केंद्र 36.52 डिग्री उत्तर अक्षांश और 71.01 डिग्री पूर्व देशांतर पर स्थित था। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके झटके पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में भी महसूस किए गए।अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान की सीमा के आस-पास भूकंप का केंद्र बताया गया।


घरों से बाहर निकले लोग

हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। वहीं भूकंप के झटके लेकर गाजियाबाद  के एक स्थानीय निवासी ने बताया, “भूकंप के झटके महसूस हुए। जैसे ही हमें इसका एहसास हुआ, हम तुरंत बाहर निकल आए। हालांकि यह कोई बड़ी घटना नहीं थी। घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी रखना जरूरी है।” वहीं, एक अन्य निवासी ने कहा, “जब भूकंप महसूस हुआ, उस समय बारिश हो रही थी। यह ज्यादा तेज नहीं था, इसलिए मैंने बाहर आकर हालात का जायजा लिया।”

जानकारी के मुताबिक,राजधानी दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के अलावा पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इन राज्यों में रात 9: 46 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। घबराए लोग घरों से बाहर आ गए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।