Major Pile-Ups Hit Haryana: हरियाणा में घने कोहरे के कारण रविवार सुबह राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तीन बड़ी दुर्घटनाएं हुईं, जिससे हाईवे पर वाहनों की लाइन लग गई। इन दुर्घटनाओं में बसें, ट्रक और कारें शामिल थीं, जिनमें कई लोग घायल हुए। सबसे बड़ी दुर्घटना रोहतक के महम इलाके में 152 डी हाईवे चौराहे पर हुई, जहां 35 से 40 वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। यह हादसा तब शुरू हुआ जब एक ट्रक और एक कार आपस में टकरा गए, जिसके बाद पीछे आ रहे वाहनों की लंबी श्रृंखला एक-दूसरे से टकराती चली गई।
