Get App

Tukaram Mundhe: बाबा रामदेव की पतंजलि पर FDA प्रमुख तुकाराम मुंढे की बड़ी कार्रवाई! दिवाली से पहले मुंबई में 20.20 लाख रुपये का घी जब्त

Tukaram Mundhe: दिवाली को देखते हुए त्योहारी सीजन के दौरान घटिया और मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने छत्रपति संभाजीनगर के सुंदरवाड़ी में एक डिस्ट्रीब्यूटर के पास से 20.20 लाख रुपये का 2,279.7 लीटर पतंजलि गाय का घी जब्त किया है। यह कार्रवाई गलत लेबलिंग और मिलावट के संदेह में की गई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 03, 2026 पर 6:54 PM
Tukaram Mundhe: बाबा रामदेव की पतंजलि पर FDA प्रमुख तुकाराम मुंढे की बड़ी कार्रवाई! दिवाली से पहले मुंबई में 20.20 लाख रुपये का घी जब्त
Tukaram Mundhe: दिवाली से पहले देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 20.20 लाख रुपये का नकली घी जब्त किया गया है

Tukaram Mundhe: चर्चित IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे की अगुवाई में महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने त्योहारी मौसम में विशेष अभियान चलाकर खाद्य कारोबार से जुड़ी 19 फूड बिजनेस ऑपरेटर्स के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इनमें बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद का एक डिस्ट्रीब्यूटर भी शामिल है। अभियान के दौरान 9 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के खाद्य पदार्थ जब्त किए गए। विभाग ने बताया कि उसने लगभग 3.53 लाख किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त की है, जिसमें 20.20 लाख रुपये का 2,279.7 लीटर पतंजलि गाय का घी भी शामिल है।

2,279.7 लीटर पतंजलि गाय का घी जब्त

एफडीए ने एक सरकारी बयान में कहा कि राज्य के सात मंडलों में 114 प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 3.53 लाख किलोग्राम खाद्य पदार्थ जब्त किए गए, जिनकी कीमत 9.01 करोड़ रुपये है। बयान के अनुसार, छत्रपति संभाजीनगर में पतंजलि आयुर्वेद के सुपर डिस्ट्रीब्यूटर मेसर्स दिव्य डिस्ट्रीब्यूटर से 20.20 लाख रुपये मूल्य का 2,279.7 लीटर पतंजलि गाय का घी जब्त किया गया। इस घी की लेबलिंग गलत होने और इसमें मिलावट का संदेह है।

कुल 4,032 इकाइयां जब्त

सब समाचार

+ और भी पढ़ें