ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को CBI ने किया गिरफ्तार, 4 घंटे से पूछताछ कर रही थी एजेंसी

Twisha Death Case: गुरुवार को CBI की टीम भोपाल के बाग मुगलिया एक्सटेंशन इलाके में स्थित गिरिबाला सिंह के घर पहुंची। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत रद्द किए जाने के एक दिन बाद एजेंसी ने यह कदम उठाया

अपडेटेड May 28, 2026 पर 3:00 PM
Story continues below Advertisement
ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को CBI ने किया गिरफ्तार, 4 घंटे से पूछताछ कर रही थी एजेंसी

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में बहुत बड़ी खबर आ रही है। ट्विशा की सास और रिटायर जज गिरिबाला सिंह भोपाल में उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। News18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि 4 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद आखिरकार CBI ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई उस घटना के कुछ दिनों बाद हुई है, जब 12 मई को भोपाल स्थित ससुराल में ट्विशा शर्मा मृत मिली थीं।

गुरुवार को CBI की टीम भोपाल के बाग मुगलिया एक्सटेंशन इलाके में स्थित गिरिबाला सिंह के घर पहुंची। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत रद्द किए जाने के एक दिन बाद एजेंसी ने यह कदम उठाया।


सूत्रों के मुताबिक, CBI अधिकारियों ने पहले गिरिबाला सिंह से पूछताछ की और फिर उन्हें हिरासत में ले लिया।

इस मामले को लेकर पहले से ही काफी चर्चा हो रही थी और अब CBI की गिरफ्तारी के बाद जांच ने नया मोड़ ले लिया है।

हाई कोर्ट ने रद्द की थी जमानत

इससे पहले मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने बुधवार को दहेज उत्पीड़न मामले में गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी।

ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल स्थित अपने ससुराल में मृत मिली थीं। इसके सिर्फ दो दिन बाद ही गिरिबाला सिंह ने भोपाल की सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल कर दी थी।

अब हाई कोर्ट की तरफ से राहत खत्म किए जाने के बाद CBI ने उनके खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।