'I am trapped bro... बस तू मत फंसना', सुसाइड से पहले ट्विशा शर्मा ने अपनी दोस्त को बताई आपबीती, सामने आई पूरी चैट!

Twisha Sharma Suicide: 12 मई को उनका शव भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में उनके पति समार्थ सिंह के घर में फंदे से लटका मिला। समार्थ पेशे से वकील हैं। दोनों की मुलाकात 2024 में एक डेटिंग ऐप पर हुई थी और दिसंबर 2025 में शादी हुई थी। ट्विशा ने MBA किया था और शादी से पहले दिल्ली की एक कंपनी में कई साल काम किया था

अपडेटेड May 18, 2026 पर 1:43 PM
Story continues below Advertisement
Twisha Sharma Suicide: सुसाइड से पहले ट्विशा शर्मा ने अपनी दोस्त को बताई आपबीती, सामने आई पूरी Chat!

भोपाल में 33 साल की ट्विशा शर्मा की मौत से पहले भेजे गए आखिरी मैसेज सामने आए हैं। इन मैसेजों से पता चलता है कि वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव, अकेलेपन और घुटन महसूस कर रही थीं। ट्विशा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं। 12 मई को उनका शव भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में उनके पति समार्थ सिंह के घर में फंदे से लटका मिला। समार्थ पेशे से वकील हैं। दोनों की मुलाकात 2024 में एक डेटिंग ऐप पर हुई थी और दिसंबर 2025 में शादी हुई थी। ट्विशा ने MBA किया था और शादी से पहले दिल्ली की एक कंपनी में कई साल काम किया था।

“मैं एंग्जायटी में हूं”

7 मई को एक दोस्त के साथ WhatsApp चैट में ट्विशा ने अपनी बेचैनी और भविष्य को लेकर चिंता जाहिर की थी।


उन्होंने लिखा, “मैं एंग्जायटी में हूं क्योंकि घर पर बैठी हूं। जिंदगी में कुछ करना चाहती हूं। शादी परिवार बनाती है, लेकिन खुद के लिए आगे बढ़ना बंद नहीं करना चाहिए।”

उन्होंने अपनी दोस्त को जल्दबाजी में शादी न करने की सलाह भी दी- “शादी की खुजली में शादी मत करना। सोच-समझकर आगे बढ़ना। फिलहाल बस यही कहूंगी।”

दोस्त ने चिंता जताते हुए पूछा कि क्या वह ठीक हैं। इस पर ट्विशा ने जवाब दिया- “मैं ठीक हूं… बस घर की बहुत याद आती है। तेरी याद आती है।”

“मैं फंस गई हूं”

एक दूसरी इंस्टाग्राम चैट में ट्विशा और ज्यादा परेशान नजर आईं।

उन्होंने लिखा, “मैं फंस गई हूं… तू बस मत फंसना। अभी ज्यादा बात नहीं कर सकती, सही समय आने पर कॉल करूंगी।”

इस पर उनकी दोस्त ने कहा कि वह उन्हें लेकर बहुत चिंतित है।

परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

ट्विशा की मौत के बाद उनके परिवार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर के बाहर प्रदर्शन किया और AIIMS दिल्ली में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की।

परिवार का आरोप है कि पुलिस ने FIR दर्ज करने में देरी की और उन्हें कई जगहों के चक्कर लगाने पड़े।

ट्विशा के पिता नवनीधि शर्मा और उनके भाई आशिष शर्मा ने कहा कि जब उन्होंने शव देखा तो शरीर पर कई चोटों के निशान थे।

पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी बताई गई है, लेकिन शरीर पर मिले चोटों के निशानों ने मामले को और संदिग्ध बना दिया है।

दहेज उत्पीड़न की जांच

मध्य प्रदेश पुलिस ने मामले की जांच के लिए SIT बनाई है। ट्विशा के परिवार ने उनके पति समार्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह, जो रिटायर्ड जज हैं, पर दहेज उत्पीड़न और हत्या के आरोप लगाए हैं।

परिवार का कहना है कि आरोपियों का प्रभाव जांच को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि दोनों को अग्रिम जमानत मिल चुकी है।

Noida Dowry Case: फॉर्चूनर और एक करोड़ दहेज से भी ससुरालवालों का नहीं भरा पेट तो दुल्हन दीपिका क्या ही करती! क्रूरता को नहीं झेल पाई

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।