Indian-Flagged LPG Tankers: भारतीय झंडे वाले शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SCI) के दो LPG टैंकर आज होर्मुज स्ट्रेट को पार कर भारत की ओर बढ़ रहे हैं। जहाजों के नाम शिवालिक और नंदा देवी हैं। सरकारी सूत्रों ने बताया कि यह ईरान और उस क्षेत्र के अन्य सभी देशों के सहयोग से किया गया एक बेहद सफल अभियान था। उन्होंने आगे बताया कि इन दोनों जहाजों का गुजरना पिछले कुछ दिनों में भारतीय और ईरानी नेतृत्व के बीच हुई कई वार्ताओं के बाद हुआ है।
