Get App

ईरान युद्ध के बीच होर्मुज स्ट्रेट को पार करने की तैयारी में दो और भारतीय LPG टैंकर

US Iran War: विदेश मंत्रालय ने कहा है कि खाड़ी क्षेत्र में मौजूद भारत के 22 जहाजों की सुरक्षित आवाजाही बेहद जरूरी है। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत “सुरक्षित और बिना रुकावट आवाजाही” के पक्ष में है। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के नेताओं के संपर्क में हैं ताकि भारतीय जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 21, 2026 पर 2:19 PM
ईरान युद्ध के बीच होर्मुज स्ट्रेट को पार करने की तैयारी में दो और भारतीय LPG टैंकर
US Iran War: ईरान युद्ध के बीच होर्मुज स्ट्रेट को पार करने की तैयारी में दो और भारतीय LPG टैंकर

हॉर्मुज जलडमरूमध्य कई देशों के लिए अब भी बंद है, लेकिन इसके बावजूद भारत के दो LPG (रसोई गैस) टैंकर जल्द ही इस रास्ते से गुजरने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय झंडे वाले दो जहाज- पाइन गैस और जग वसंत- इस समय यूएई के शारजाह के पास खड़े हैं। जहाजों की ट्रैकिंग करने वाले डेटा से पता चला है कि दोनों ने रवाना होने की तैयारी के संकेत दे दिए हैं।

CNN-News18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ये जहाज शनिवार तक निकल सकते हैं, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। भारत सरकार इस मामले में सतर्क रुख अपनाए हुए है।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि खाड़ी क्षेत्र में मौजूद भारत के 22 जहाजों की सुरक्षित आवाजाही बेहद जरूरी है। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत “सुरक्षित और बिना रुकावट आवाजाही” के पक्ष में है। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के नेताओं के संपर्क में हैं ताकि भारतीय जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इनमें से जग वसंत जहाज भारत पेट्रोलियम (BPCL) के लिए काम कर रहा है, जबकि पाइन गैस का संचालन इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें