Get App

Ujjain Shahi Masjid Demolition Row: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर हिंसक झड़प, भीड़ ने की पत्थरबाजी, तो पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Ujjain Shahi Masjid Demolition Row: मध्य प्रदेश के उज्जैन में सोमवार (28 सितंबर) को शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई के दौरान तनाव बढ़ गया। सड़क चौड़ीकरण परियोजना के लिए मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने की योजना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस पर पथराव किया गया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 28, 2026 पर 2:03 PM
Ujjain Shahi Masjid Demolition Row: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर हिंसक झड़प, भीड़ ने की पत्थरबाजी, तो पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
Ujjain Shahi Masjid Demolition Row: मस्जिद के हिस्से को गिराने को लेकर पथराव के बाद पुलिस ने छोडे़ आंसू गैस के गोले दागे

Ujjain Shahi Masjid Demolition Row: मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में साल 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ के मद्देनजर जारी सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत एक शाही मस्जिद का हिस्सा गिराए जाने के दौरान सोमवार (28 सितंबर) को विवाद खड़ा हो गया। कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।

पुलिस अधीक्षक (SP) प्रदीप शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा सिंहस्थ 2028 (Simhastha 2028) को लेकर सभी पक्ष सहमति से काम कर रहे हैं। इसी सिलसिले में शाही मस्जिद के हिस्से को तोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के मंदिर-मस्जिद कमेटी के सदस्यों की ओर से यह काम किया जा रहा है। फिलहाल, मौके पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान भी मौजूद हैं।

मस्जिद का कितना हिस्सा हटाया जाएगा?

आधिकारिक सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि प्रस्तावित कार्रवाई में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत शाही मस्जिद के करीब नौ फुट लंबे और चार फुट चौड़े हिस्से को हटाना शामिल है। उन्होंने बताया कि इसे हटाने के लिए कथित तौर पर रविवार देर रात मंदिर-मस्जिद समिति और प्रशासन के बीच सहमति भी बन चुकी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें