Ahmedabad Plane Crash: 'अलविदा इंडिया....', प्लेन हादसे से पहले ब्रिटिश नागरिक की दिल दहलाने वाली आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट

Ahmedabad Plane Crash: जेमी रे मीक एयर इंडिया की उड़ान AI171 में सवार 53 ब्रिटिश नागरिकों में से एक थे। यह बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे जा रहा था, जो गुरुवार दोपहर उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया

अपडेटेड Jun 12, 2025 पर 6:36 PM
Story continues below Advertisement
सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे इस वीडियो में अहमदाबाद एयरपोर्ट पर जेमी रे मीक मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। (फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। हादसे में प्लेन में सवार सभी 242 यात्रियों की जान चली गई। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में से एक ब्रिटिश नागरिक जेमी रे मीक भी थे। जेमी ने विमान में सवार होने से कुछ ही समय पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने वीडियो में वो इंडिया को गुड बाय बोलते हुए नजर आ रहे हैं।

खुशी-खुशी भारत को अलविदा कह रहे थे जेमी

वीडियो में जेमी रे मीक अहमदाबाद हवाई अड्डे पर मुस्कुराते हुए भारत को अलविदा कहते और अपनी यात्रा के बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं। वह काफी खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो में मीक कहते हैं, 'हम हवाई अड्डे पर हैं और बस बोर्डिंग कर रहे हैं। अलविदा इंडिया, 10 घंटे की उड़ान से वापस लंदन जा रहे हैं।' फिर अपने बगल वाले एक अन्य व्यक्ति से वो बात करते हुए, कहते हैं, 'मेरा सबसे बड़ा सबक यह है कि अपने साथी के साथ धैर्य न खोएं,' जिसके बाद वह हल्की मुस्कान के साथ कहते हैं, 'खुशी-खुशी मैं वापस जा रहा हूं।' इस वीडियो में वह अपनी वापसी को लेकर उत्साहित दिख रहे थे। जेमी रे मीक की यह आखिरी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।


विमान में थे 53 ब्रिटिश नागरिक थे सवार

जेमी रे मीक एयर इंडिया की उड़ान AI171 में सवार 53 ब्रिटिश नागरिकों में से एक थे। यह बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे जा रहा था, जो गुरुवार दोपहर उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी और उसमें 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे।

हादसे के बारे में अब तक क्या पता चला है?

जानकारी के मुताबिक, टेकऑफ के बाद विमान लगभग 825 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने के तुरंत बाद तेजी से नीचे गिर गया। यह हादसा भारतीय समयानुसार दोपहर 1:39 बजे हुआ। एयर इंडिया ने बयान जारी कर घटना की पुष्टि की और कहा कि अधिक जानकारी मिलते ही साझा की जाएगी। प्लेन में सवार लोगों के रिश्तेदारों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन 1800 5691 444 स्थापित की गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।