UK: ब्रिटेन में रहने वाली तीन भारतीय मूल की बहनों ने अपने पिता की करीब 20 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर अपने भाई के खिलाफ केस जीत लिया है। मामला पिता के बैंक में जमा पैसों, सोने और गहनों से जुड़ा है। भाई का कहना था कि पिता ने ये सारी चीजें उसे दे दी थीं, लेकिन बहनों ने उसके दावे को अदालत में चुनौती दी।
