UP-Bihar MLC polls 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार (29 सितंबर) को बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले 2026 के विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। भगवा पार्टी ने स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए भी उम्मीदवार घोषित किए हैं। बिहार के लिए पार्टी ने नवल किशोर यादव और डॉ. एनके यादव समेत उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के लिए घोषित छह प्रमुख उम्मीदवारों में केदारनाथ सिंह और हरि किशोर तिवारी के नाम शामिल हैं।
