UP board date sheet 2027: 5 फरवरी 2027 से शुरू होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, 10-12वीं कक्षा की पूरी डेटशीट जारी
UP board date sheet 2027: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट आज जारी कर दी गई है। दोनों कक्षा की परीक्षा 5 फरवरी से शुरू होगी। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर टाइमटेबल चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल बोर्ड परीक्षाएं 20 दिनों में संपन्न की जाएंगी
MoneyControl News
अपडेटेड Oct 12, 2026 पर 9:23 PM
इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 05 फरवरी, 2027 से शुरू होंगे और 24 फरवरी को खत्म होंगी।
UP board date sheet 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (upmsp) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 05 फरवरी, 2027 से शुरू होंगे और 24 फरवरी को खत्म होंगी। इस साल बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा का पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं और अपने विषय के अनुसार डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड की परीक्षा पर रहेगा विधानसभा चुनावों का साया
उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए बोर्ड की ओर से कहा गया है कि पूरा परीक्षा कार्यक्रम 20 दिन में ही संपन्न कराने की तैयारी है। इससे पहले चुनाव आयोग कई बार बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव करवा चुका है। चुनावी वर्ष में परीक्षाओं का कार्यक्रम तय करने के लिए चुनाव आयोग की अनुमति लेनी भी अपेक्षित होती है।
दो पालियों में आयोजित होंगी परीक्षाएं
सुबह की पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
शाम की पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक
कार्यक्रम के अनुसार, शुरुआती 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं। सुबह की पाली में उत्तर लिखने का समय सुबह 8:45 बजे से 11:45 बजे तक, जबकि शाम की पाली में दोपहर 2:15 बजे से शाम 5:15 बजे तक बताया गया है।
UP Board 10th Date Sheet 2027: यूपी बोर्ड हाईस्कूल डेटशीट 2027
दिनांक एवं दिन पाली एवं समय विषय
05 फरवरी 2027 (शुक्रवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) हिंदी, प्रारंभिक हिंदी
08 फरवरी 2027 (सोमवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) सामाजिक विज्ञान
09 फरवरी 2027 (मंगलवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) एन०सी०सी० शाम (2:00 PM – 5:15 PM) मानव विज्ञान
12 फरवरी 2027 (शुक्रवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) गृह विज्ञान (केवल बालिकाओं के लिए / बालकों के लिए तथा उन बालिकाओं के लिए जिन्होंने इसे अनिवार्य विषय के रूप में नहीं लिया है)
13 फरवरी 2027 (शनिवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) गणित
15 फरवरी 2027 (सोमवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) संस्कृत
16 फरवरी 2027 (मंगलवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असामी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिन्धी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली
17 फरवरी 2027 (बुधवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) विज्ञान शाम (2:00 PM – 5:15 PM) संगीत वादन
24 फरवरी 2027 (बुधवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) सुरक्षा
UP Board 12th Date Sheet 2027: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट डेटशीट 2027
दिनांक एवं दिन पाली एवं समय विषय एवं स्ट्रीम
05 फरवरी 2027 (शुक्रवार) शाम (2:00 PM – 5:15 PM) हिंदी, सामान्य हिंदी
08 फरवरी 2027 (सोमवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) व्यावसायिक शिक्षा वर्ग 'आई' - प्रथम प्रश्नपत्र (सभी ट्रेड जैसे काष्ठ शिल्प, सिलाई, ऑटोमोबाइल, बैंकिंग, हेल्थ केयर आदि) शाम (2:00 PM – 5:15 PM) अंग्रेजी
09 फरवरी 2027 (मंगलवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनामी) - प्रथम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1) / षष्ठम् प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2) शाम (2:00 PM – 5:15 PM) नागरिक शास्त्र
10 फरवरी 2027 (बुधवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) व्यावसायिक शिक्षा वर्ग 'आई' - द्वितीय प्रश्नपत्र शाम (2:00 PM – 5:15 PM) इतिहास
12 फरवरी 2027 (शुक्रवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) व्यावसायिक शिक्षा वर्ग 'आई' - तृतीय प्रश्नपत्र शाम (2:00 PM – 5:15 PM) जीव विज्ञान, गणित
13 फरवरी 2027 (शनिवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) शस्य विज्ञान (व्यावसायिक), कृषि वनस्पति विज्ञान (द्वितीय प्रश्न पत्र - कृषि भाग-1), कृषि अर्थशास्त्र (सप्तम प्रश्न पत्र - कृषि भाग-2) शाम (2:00 PM – 5:15 PM) अर्थशास्त्र
15 फरवरी 2027 (सोमवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला शाम (2:00 PM – 5:15 PM) रसायन विज्ञान, समाज शास्त्र
16 फरवरी 2027 (मंगलवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान (तृतीय प्रश्नपत्र - कृषि भाग-1), कृषि जन्तु विज्ञान (अष्टम् प्रश्नपत्र - कृषि भाग-2) शाम (2:00 PM – 5:15 PM) भूगोल
17 फरवरी 2027 (बुधवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) व्यावसायिक शिक्षा वर्ग 'आई' - चतुर्थ प्रश्नपत्र शाम (2:00 PM – 5:15 PM) भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान
18 फरवरी 2027 (गुरुवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) कृषि अभियांत्रण (चतुर्थ प्रश्नपत्र - कृषि भाग-1), कृषि पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान (नवम् प्रश्नपत्र - कृषि भाग-2) शाम (2:00 PM – 5:15 PM) चित्रकला आलेखन, चित्रकला प्राविधिक, रंजनकला
19 फरवरी 2027 (शुक्रवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) व्यावसायिक शिक्षा वर्ग 'आई' - पंचम प्रश्नपत्र शाम (2:00 PM – 5:15 PM) मानव विज्ञान
22 फरवरी 2027 (सोमवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) सामान्य आधारित विषय (व्यावसायिक वर्ग के लिये), कृषि गणित तथा प्रारम्भिक सांख्यिकी (पंचम प्रश्नपत्र - कृषि भाग-1), कृषि रसायन विज्ञान (दशम प्रश्नपत्र - कृषि भाग-2) शाम (2:00 PM – 5:15 PM) व्यवसाय अध्ययन (वाणिज्य वर्ग के लिये), गृह विज्ञान
23 फरवरी 2027 (मंगलवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) लेखाशास्त्र (वाणिज्य वर्ग के लिये), एन०सी०सी० शाम (2:00 PM – 5:15 PM) पालि, अरबी, फारसी
24 फरवरी 2027 (बुधवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) कम्प्यूटर शाम (2:00 PM – 5:15 PM) संस्कृत