Get App

UP board date sheet 2027: 5 फरवरी 2027 से शुरू होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, 10-12वीं कक्षा की पूरी डेटशीट जारी

UP board date sheet 2027: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट आज जारी कर दी गई है। दोनों कक्षा की परीक्षा 5 फरवरी से शुरू होगी। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर टाइमटेबल चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल बोर्ड परीक्षाएं 20 दिनों में संपन्न की जाएंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 12, 2026 पर 9:23 PM
UP board date sheet 2027: 5 फरवरी 2027 से शुरू होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, 10-12वीं कक्षा की पूरी डेटशीट जारी
इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 05 फरवरी, 2027 से शुरू होंगे और 24 फरवरी को खत्म होंगी।

UP board date sheet 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (upmsp) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 05 फरवरी, 2027 से शुरू होंगे और 24 फरवरी को खत्म होंगी। इस साल बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा का पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं और अपने विषय के अनुसार डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड की परीक्षा पर रहेगा विधानसभा चुनावों का साया

उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए बोर्ड की ओर से कहा गया है कि पूरा परीक्षा कार्यक्रम 20 दिन में ही संपन्न कराने की तैयारी है। इससे पहले चुनाव आयोग कई बार बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव करवा चुका है। चुनावी वर्ष में परीक्षाओं का कार्यक्रम तय करने के लिए चुनाव आयोग की अनुमति लेनी भी अपेक्षित होती है।

दो पालियों में आयोजित होंगी परीक्षाएं

सुबह की पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक

शाम की पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक

कार्यक्रम के अनुसार, शुरुआती 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं। सुबह की पाली में उत्तर लिखने का समय सुबह 8:45 बजे से 11:45 बजे तक, जबकि शाम की पाली में दोपहर 2:15 बजे से शाम 5:15 बजे तक बताया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें