Get App

UP Budget: पाकिस्तान से डेढ़ गुना बड़ा होगा योगी सरकार का 'पिटारा'! ₹9.5 लाख करोड़ के बजट में हो सकते हैं ये बड़े ऐलान

UP Budget 2026-27: साल 2027 में होने विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार का यह बजट महज आंकड़ों का खेल नहीं होगा। बजट में महिला, किसान और युवाओं को ध्यान में रखकर बड़े ऐलान किए जा सकते हैं। इसके साथ ही बजट को उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Feb 11, 2026 पर 11:15 AM
UP Budget: पाकिस्तान से डेढ़ गुना बड़ा होगा योगी सरकार का 'पिटारा'! ₹9.5 लाख करोड़ के बजट में हो सकते हैं ये बड़े ऐलान
इस बार के बजट में विकास के साथ-साथ चुनावी सौगातों की भी बौछार होने की उम्मीद है

UP Budget: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का 10वां और इस कार्यकाल का अंतिम बजट पेश हो रहा है। 2027 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आ रहे इस बजट का आकार करीब 9.5 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है। दिलचस्प बात यह है कि 25 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश का यह बजट पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (5.65 लाख करोड़), बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे देशों के कुल बजट से भी कहीं ज्यादा बड़ा है। इस बार के बजट में विकास के साथ-साथ चुनावी सौगातों की भी बौछार होने की उम्मीद है।

पेंशन में हो सकती है 50% तक बढ़ोतरी

चुनावी साल को देखते हुए सरकार का सबसे बड़ा फोकस उन वर्गों पर है जो लंबे समय से मांगों को लेकर मुखर रहे हैं। माना जा रहा है कि वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन की राशि को 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह किया जा सकता है। इसके साथ ही, राज्य के करीब 1.5 लाख शिक्षामित्रों और 27 हजार अनुदेशकों के मानदेय में 2-2 हजार रुपये की वृद्धि का ऐलान संभव है। सरकार संविदा कर्मियों के लिए एक नया 'आउटसोर्सिंग कर्मचारी सेवा निगम' भी बना चुकी है, जिसके जरिए 50 हजार नई भर्तियों और बीमा-फंड जैसी सुविधाओं की घोषणा हो सकती है।

एक्सप्रेसवे और मेट्रो का 'सुपरफास्ट' विस्तार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें