UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आज विधानसभा में अपना 10वां बजट पेश करने जा रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट है, जिसे लेकर सियासी गलियारों में काफी हलचल है। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना की और अब 11 बजे वह सदन में राज्य का लेखा-जोखा रखेंगे। माना जा रहा है कि इस बार बजट का आकार 9.5 लाख करोड़ रुपये के करीब हो सकता है, जो राज्य के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा।
