Video: फैमिली कोर्ट बना अखाड़ा! सुनवाई के बाद भिड़े पति-पत्नी, जमकर हुई मारपीट

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में फैमिली कोर्ट के बाहर पति-पत्नी के बीच मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है

अपडेटेड Sep 26, 2026 पर 10:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ये 24 सितंबर को महाराजगंज जिला मुख्यालय स्थित फैमिली कोर्ट में ये घटना हुई है

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में फैमिली कोर्ट के बाहर पारिवारिक विवाद को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मेंटेनेंस केस की सुनवाई खत्म होने के बाद महिला, उसके पति और रिश्तेदारों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

ये घटना 24 सितंबर का बताया जा रहा है। ये 24 सितंबर को महाराजगंज जिला मुख्यालय स्थित फैमिली कोर्ट में ये घटना हुई है। यहां प्रिया त्रिपाठी और उनके पति मनीष कुमार मिश्रा अपने पारिवारिक विवाद से जुड़ी सुनवाई के लिए पहुंचे थे। प्रिया के अनुसार, कोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद ग्राउंड फ्लोर पर विवाद शुरू हुआ। उनका आरोप है कि वहां उनके पति मनीष और उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट की। प्रिया ने कहा कि, उनके पति ने उनके बाल खींचे और गला दबाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि उन्हें बचाने के लिए उनकी बहन प्रियंका और पिता लक्ष्मीकांत आगे आए, लेकिन आरोप है कि उनके साथ भी हाथापाई की गई।


पुलिस ने स्थिती को संभाला

विवाद कुछ ही देर में बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। कोर्ट परिसर में बनाए गए वीडियो में दोनों तरफ से एक-दूसरे पर थप्पड़ और मुक्के चलाते हुए लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो में प्रिया के साथ आया एक व्यक्ति भी मनीष के साथ मारपीट करता दिखाई देता है। शोर-शराबा सुनकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को संभाला।

पिछले कुछ समय से था मतभेद

जानकारी के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद से ही प्रिया और मनीष के बीच मतभेद चल रहे थे। अब कोर्ट परिसर में हुई मारपीट के मामले में पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है। जांच के दौरान घटना से जुड़े वीडियो और अन्य सबूतों को भी देखा जा रहा है, ताकि विवाद की पूरी वजह और घटनाक्रम का पता लगाया जा सके।

प्रिया ने दर्ज करवाई शिकायत

घटना के बाद प्रिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले को आगे बढ़ाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। कोतवाली महाराजगंज के एसएचओ धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक, पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Diwali Special Trains: दिवाली-छठ पर कन्फर्म टिकट मिलने की टेंशन खत्म, इन रूटों पर रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।