Get App

UP Election 2027: 'हमें जनता का राज बनाना है'; पूर्व IAS दिव्या मित्तल की पार्टी यूपी की सभी 403 सीटों पर उतारेगी कैंड‍िडेट

UP Election 2027: हाल ही में नौकरी से इस्तीफा देने वालीं पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी पार्टी 'जन नीति भारत' के उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी 2027 में उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। देवरिया की पूर्व DM ने कहा कि पार्टी उन सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारेगी, जहां उसे योग्य प्रत्याशी मिलेंगे

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 24, 2026 पर 10:39 PM
UP Election 2027: 'हमें जनता का राज बनाना है'; पूर्व IAS दिव्या मित्तल की पार्टी यूपी की सभी 403 सीटों पर उतारेगी कैंड‍िडेट
UP Elections 2027: दिव्या मित्तल ने दावा क‍िया है क‍ि यूपी की 403 सीटों पर कैंड‍िडेट उतारेंगी

UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। हाल ही में नौकरी से इस्तीफा देने वालीं पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी पार्टी 'जन नीति भारत' के यूपी के चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी 2027 में उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यूपी के कई जिलों में जिलाधिकारी रह चुकीं दिव्या ने कहा कि पार्टी उन सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारेगी, जहां उसे योग्य प्रत्याशी मिलेंगे।

दिव्या मित्तल ने मिर्जापुर के चुनार में शनिवार (24 अक्टूबर) को जनता से संवाद के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने स्थानीय लोगों से पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन करने की अपील की। उत्तर प्रदेश कैडर की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी और देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद अगस्त महीने में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद मित्तल ने इसी महीने की शुरुआत में अपनी नई राजनीतिक पार्टी 'जन नीति भारत' (Jan Neeti Bharat) के गठन की घोषणा की थी। न्यूज एजेंसी पीटीआई (PTI) के अनुसार, उन्होंने अगस्त 2026 में प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ली थी।

'राजनीती नहीं, जन नीती लानी होगी'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें